May 7, 2022
चांपा लो हाइट सबवे,शेड निर्माण कार्य हेतु सड़क यातायात के लिए बंद रहेगी
बिलासपुर. रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत चांपा यार्ड किमी 667/17-19 पर स्थित चांपा लो हाइट सबवे (अंडरब्रिज) को दिनांक 07 मई 2022 को प्रातः 06 बजे से 11 मई 2022 शाम 06 बजे तक शेड निर्माण कार्य हेतु सड़क यातायात के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है।

