May 10, 2024

चांपा लो हाइट सबवे,शेड निर्माण कार्य हेतु सड़क यातायात के लिए बंद रहेगी

बिलासपुर. रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत चांपा यार्ड किमी 667/17-19 पर स्थित चांपा लो हाइट सबवे (अंडरब्रिज) को दिनांक 07 मई 2022 को प्रातः 06 बजे  से 11 मई 2022 शाम 06 बजे तक शेड निर्माण कार्य हेतु सड़क यातायात के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है। उक्त लो हाइट सबवे (अंडरब्रिज) पर शेड निर्माण कार्य के दौरान यातायात के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पास में ही किमी 668/05-09 पर स्थित हसदेव नदी के नीचे बने रेलवे अंडर ब्रिज क्रमांक 46 से उपलब्ध है। रेल प्रशासन आम जनता को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट करता है एवं सहयोग की आशा करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post डीआईजी पारुल माथुर का भारतीय सिंधु सभा महिला विंग ने किया सम्मान
Next post सिंचाई पंप फीड़रों में 18 घंटे विद्युत प्रदाय
error: Content is protected !!