मुंबई : मुंबई में बुधवार को महाराष्ट्र भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) विधायक दल की बैठक में देवेंद्र फडणवीस को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया, जिससे उनके मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया। शपथ ग्रहण समारोह बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में मुंबई में होगा। सूत्रों ने बताया कि विधायक