July 27, 2024

2024 का चुनाव भाजपा कार्यकर्ताओं का ही नहीं बल्कि पूरे देशवासियों के लिए महत्वपूर्ण है – कौशिक

लोकसभा चुनाव 2024 अंतर्गत तखतपुर विधानसभा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक

तखतपुर. पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक लोकसभा चुनाव अंतर्गत तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के मोहनवाटिका में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया और कहा एकजुट होकर पुनः भाजपा की सरकार हाई है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विचार और कार्ययोजना से लोग प्रभावित होकर जुड़ते जा रहे हैं। भाजपा अब जनआंदोलन का रूप ले चुकी है। आज पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी का ऐसा ही परिदृश्य नजर आ रहा है। 2024 का चुनाव केवल भाजपा कार्यकर्ताओं का ही नहीं बल्कि पूरे देशवासियों के लिए महत्वपूर्ण है। जिस तरह विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का तख्ता पलटा है उसी तरह तीसरी बार हमें मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेकर कार्य करना होगा।

उन्होंने कहा कि मोदी जी ने 2047 तक भारत को विकसित और विकासशील देश बनाने का संकल्प लिया है। 2024 के चुनाव में एनडीए की सरकार दो तिहाई बहुमत से बनाकर मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाकर इसकी नींव रखनी होगी। ताकि संसद में देश हित पर निर्णय लिये जा सकें। मोदी जी ने हर बूथ में 370 मतों की बढ़ोतरी करने का आह्वान किया है। भाजपा का हर कार्यकर्ता को इस लक्ष्य को पूरा करने का संकल्प लेकर कार्य कर रहा है। इस अवसर पर लोरमी विधायक अरुण साव, तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह, मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले साहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post डॉ. संजीव शुक्ला पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज की अध्यक्षता में माह जनवरी, 2024 के कुल 941 दोषमुक्त प्रकरणों की गई समीक्षा
Next post मजबूत लोकतंत्र के लिए सभी करें मतदान : कलेक्टर
error: Content is protected !!