अश्लील फोटो बनाकर वायरल करने की धमकी, अपराध दर्ज

बिलासपुर। गुरूद्वारा के रागी ने एआई से अश्लील फोटो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर महिला व उसके परिवार से 20 करोड़ रुपए की मांग की। पीडि़त परिवार दबाव में आकर 2 लाख रुपए दे चुके थे। महिला की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी के तहत अपराध दर्ज किया है।

अग्रसेन चौक साकेत अपार्टमेंट अक्षयवट निवासी उन्नति प्रितवानी पति कैलाश प्रितवानी अपनी बेटी जिगिशा (18), बेटा सक्षम (10) के साथ रहती हैं। उनका पति कैलाश मोटर पार्टस व मोटर ऑयल का बिजनेस करते हैं। उनके घर के पास धन गुरूनानक दरबार के नाम से गुरूद्वारा है। जहां पीडि़त परिवार पूजा अर्चना करने के लिए आना जाना करते हैं। गुरूद्वारा में मनिन्दर सिंह खालसा कीर्तन करता था, वहां का रागी था। मनिंदर सिंह उन्नति को कीर्तन करना सिखाता था। मंनिदंदर महिला से उधारी में छोटी मोटी रकम लेता था। फिर बाद में बदनाम करने व एआई के माध्यम से अश्लील फोटो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर बड़ी-बड़ी रकम 2 लाख रुपए वसूल लिए। महिला की अश्लील तस्वीर उसके पति व बच्चों को भेजने का दबाव बनाता था। साथ ही तलवार से सभी की हत्या करने की धमकी देकर 20 करोड़ रुपए की मांग की। महिला की शिकायत के बाद गुरूद्वारा कमेटी द्वारा मनिंदर को नौकरी से हटा दिया गया। फिर वह अपने मुलनिवास गुरूनानक नगर सुलतान मिन्ड रोड कटरा सलग्राम अमृतसर पंजाब चला गया। वहां से भी आरोपी मनिंदर जान से मारने की धमकी देता था।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!