VIDEO : बदहाली…सिम्स अस्पताल में दिव्यांग मरीजों को झेलनी पड़ रही है परेशानी

बिलासपुर/अनीश गंधर्व. संभाग के सबसे बड़े शासकीय अस्पताल में घोर लापरवाही बरती जा रही है। कर्मचारियों पर सिम्स प्रबंधन का कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। उपचार कराने आने वाले मरीजों को व्हील चेयर तक नसीब नहीं हो रहा है। मुख्य गेट तक लोग दुपहिया वाहन घुसा कर मरीज को ले जाने को विवश है। इतना सब कुछ देखने के बाद भी सिम्स प्रबंधन द्वारा बेलगाम हो चुके कर्मचारियों पर लगाम कसा जा रहा है।
आलम यह है कि यहां के कर्मचारी मरीज के परिजनों को ऐसा डराते हैं वे लोग बिना उपचार के ही निजी अस्पतालों में जाने को विवश हो जाते हैं। सिम्स से मरीजों को निजी अस्पताल तक पहुंचाने के लिए  बड़ा गिरोह भी सक्रिय हैं। इतना सब कुछ जानने के बाद भी राज्य सरकार में बैठे लोग हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।
बेलतरा विधान सभा क्षेत्र से आए महेंद्र कुमार तिवारी ने चंदन केसरी संवाद दाता को बताया कि दो दिन पहले जब मैं दिव्यांग बुजुर्ग को दिखाने डॉक्टर के पास आया था तो व्हील चेयर ले जाने के लिए मिल गया। वहा दो घंटे बाद वापस आने के लिए कोई व्यवस्था नहीं मिली। ले देकर काम चलाया। आज भी जब मैं मरीज को लेकर आया था तब व्हील चेयर था। वापस मरीज को लाने के लिए कुछ नहीं था। मुख्य गेट के पास अपना दुपहिया वाहन  में मरीज को बिठाने और उतारने क्या हाल हो रहा है आप देख सकते है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!