पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत चुनाव में भारी मतों से विजय हुए विनोद मेघानी का किया गया सम्मान

बिलासपुर. संत कंवर राम सेवा समिति जो की गत तीस वर्षों से सिंधी समाज की सेवा में अग्रणी रहकर यादगार धार्मिक आयोजन समाज सुधार में सतत प्रयासरत रहती है।
सिंधी समाज की पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के चुनाव में भारी बहुमत से विजयी विनोद मेघानी का कार्यालय जाकर संत कंवर राम सेवा समिति के पदाधिकारीयों शाल एवं श्रीफल से सबका आत्मीय स्वागत कर समाज के आह्वान करने की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर संत कंवर राम सेवा समिति अध्यक्ष सर्वश्री हुंदराज मोटवानी, सचिव प्रताप आयलानी, कोषाध्यक्ष महेश दुहलानी, रमेश मेहरचंदानी, बी एल भोजवानी, रूपचंद हिरवानी, एवं सिंधी समाज के गणमान्य समाज सेवी सम्मिलित थे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा संत शिरोमणि संत कंवर राम जी के आशीर्वाद से सिंधी समाज की उन्नति के लिए कोई कसर नहीं छोडूंगा। सबके साथ से समाज को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का जी भर के प्रयास करता रहूंगा।

