May 1, 2024

कोसरिया यादव समाज का प्रदेश प्रतिनिधि मंडल पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से मिले

  बिलासपुर.  आज  पूर्व मुख्यमंत्री  डॉ रमन सिंह के निवास में कोसरिया यादव समाज का प्रदेश स्तरीय प्रतिनिधि मंडल प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य माधव कुंवर सिंह यादव,राजेश यादव एवं सुरेश कुमार यादव जिलाध्यक्ष बिलासपुर, चंद्रहास यादव जिलाध्यक्ष बालोद,व विनोद यादव जिलाध्यक्ष महासमुंद(बागबाहरा) के सामूहिक नेतृत्व में मिला।कोसरिया यादव समाज ने पूरे प्रदेश में यादवों को भी राजनीतिक प्रतिनिधित्व प्रदान करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री से अनुरोध किया।जिलाध्यक्ष महासमुंद  विनोद यादवजी ने जोर देकर कहा कि कांग्रेस पार्टी की तरह भारतीय जनता पार्टी को भी यादव समाज के राजनैतिक दक्ष लोगो को विधानसभा में उम्मीदवार बनाकर यादवों को साधना होगा। जिस तरह कांग्रेस पार्टी के तीन  यादव उम्मीदवारों को समाज ने जीत दिलाया उसी प्रकार से भारतीय जनता पार्टी से भी घोषित यादव प्रत्याशियों को भी यादव समाज कृत संकल्पित होकर जीत दिलाएगा।विनोद यादव ने आगे कहा कि पूरे प्रदेश में संख्या अनुपात में भारतीय जनता पार्टी से जब तक यादव को उम्मीदवारी नही दी जाएगी तब तक यादव समाज का राजनीतिक सम्मान नही हो सकता।कोसरिया यादव समाज के प्रतिनिधि मंडल में कम से कम एक सीट का उम्मीदवार कोसरिया समाज के होनहार युवा श्री नीतीश मोंटी यादव जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 02 बालोद को उनके गृह क्षेत्र गुंडरदेही विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार बनाने की मांग किये हैं।डॉ रमन सिंह जी ने मुलाकात के खुशनुमा माहौल में सामाजिक प्रतिनिधियों को भरोसा दिलाया और कहा कि हम ज्यादा यादव उम्मीदवारों के तरफ विचार कर रहे हैं।यादव समाज से मुलाकात के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री जी काफी खुश नजर आए एवम पूरी गंभीरता से बातों को ध्यानपूर्वक सुने।
  प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से माधव कुंवर सिंह यादव ,राजेश यादव प्रांतीय कार्यकारिणी रायपुर ,चंद्रहास यादव जिलाध्यक्ष बालोद ,सुरेश यादव जिलाध्यक्ष बिलासपुर, महेश यादव मंडल अध्यक्ष भाजपा राजनांदगांव, विनोद यादव (बागबाहरा)अध्यक्ष  महासमुंद,भुनेश्वर यादव अध्यक्ष सिरपुर महासभा अनिल यादव दुर्ग,खिलेश यादव जनपद सदस्य पाटन, अशोक यादव बालोद एवम गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के दावेदार नीतीश (मोंटी) यादव के साथ बहुत से यादव समाज के प्रमुख मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post कांग्रेस पार्षद को आम आदमी पार्टी से लेना पड़ा सहयोग
Next post जनचौपाल में कलेक्टर ने लोगों की समस्याएं सुनी, अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश
error: Content is protected !!