स्कूल प्रबंध ने कुत्तों के हमले से बच्चों को सुरक्षा देने लिखा पत्र

 

जिले में डाग बाइट की घटना से परिजन व स्कूल प्रबंधक परेशान

बिलासपुर। डाग बाइट की घटनाओं को लेकर स्कूल प्रबंधन बच्चों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट हो गए हैं। डीएवी पब्लिक स्कूल, वसंत विहार, आंध्र समाज स्कूल रेलवे, भारत माता अंग्रेजी माध्यम स्कूल रेलवे ने पत्र जारी कर विद्यार्थियों और अभिभावकों के लिए विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश (एसओपी) जारी किए हैं।
पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सर्वोच्च प्राथमिकता है। सक्षम अधिकारियों के निर्देशों के अनुरूप स्कूल ने अभिभावकों से बच्चों को आवारा कुत्तों के आसपास सुरक्षित व्यवहार की जानकारी देने का आग्रह किया है। एसओपी में बच्चों को सलाह दी गई है कि यदि कोई आवारा कुत्ता पास आए तो शांत रहें, बिना दौड़े धीरे-धीरे वहां से हट जाएं और स्कूल या आसपास कहीं भी आवारा कुत्ते दिखने पर शिक्षक अथवा किसी जिम्मेदार वयस्क को तुरंत जानकारी दें।

आवारा कुत्तों को छेडऩे से किया मना
अज्ञात जानवरों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और शिक्षकों के निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। सर्कुलर में यह भी स्पष्ट किया गया है कि बच्चे किसी भी आवारा कुत्ते को छेड़ें नहीं, पत्थर न मारें, खाने या सोने के दौरान उन्हें परेशान न करें। उनके साथ खेलने या उन्हें खिलाने का प्रयास न करें।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *