सिरगिट्टी क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने सडक़ पर निकले डीएसपी

 

उडीसा के बदमाश कर रहे थे गुंडगार्दी, प्रशिक्षु डीएसपी ने खड़ा कर बरसाए डंडे

बिलासपुर। सिरगिट्टी क्षेत्र में उडीसा के गुंडा बदमाश गुंडगर्दी कर दहशत फैला रहे थे। ऐसे अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए सिरगिट्टी पुलिस टीम ने दबिश दी। अशांति फैलाने वाले अपराधियों को थाने के सामने लाइन से खड़े कर प्रशिक्षु डीएसपी व पुलिसकर्मियों ने लाठी से जमकर पिटाई की। अपराधियों पर डंडा बरसाते हुए वीडियो सोशल मीडिया में वारयल हो गया है।

 

सिरगिट्टी थाने का प्रभार संभालने के दूसरे ही दिन प्रशिक्षु डीएसपी आकाश चौधरी ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस को देखकर असामाजिक तत्वों और संदिग्धों में अफरा-तफरी मच गई। अभियान के दौरान सूचीबद्ध बदमाश समीर उर्फ बकरा मुंडी और राजू साहू उर्फ चिल्लर के ठिकानों पर दबिश देकर उनके घरों की तलाशी ली गई। पुलिस ने दोनों को भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि में शामिल नहीं होने की चेतावनी दी। पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते मिले तीन लोगों को पकडक़र उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 151 के तहत कार्रवाई की।

चुचुहियापारा और गणेश नगर में फ्लैग मार्च

पुलिस ने चुचुहियापारा और गणेश नगर में फ्लैग मार्च निकालकर संदिग्ध और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों का सत्यापन किया। सभी को अवैध गतिविधियों से दूर रहने की हिदायत दी गई। वहीं मारपीट के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर हुई कार्रवाई

सिरगिट्टी थाना क्षेत्र मे शांति व्यवस्था बनाएं रखने व लड़ाई झगड़ा कर अशांति फेलाने वालों व अड्डेबाजों पर कार्यवाही करने के लिए एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर एएसपी शहर पंकज पटेल, सीएसपी सिविल लाईन व थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी आकाश चौधरी के दिशा निर्देश पर सिरगिट्टी पुलिस व बीट आरक्षक द्वारा कर लगातार क्षेत्र में संघन पेट्रोलिंग कर अलग अलग स्थानों पर दबिश दी गई।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *