May 7, 2024

नवरात्र में बदल सकता है मौसम, मंडराएंगे बादल

बिलासपुर. मानसून बिलासपुर से भले विदा ले चुका है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से नवरात्र में वर्षा की संभावना बन रही है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो 18 अक्टूबर को पहाड़ी क्षेत्र पेंड्रारोड समेत शहर के कुछ स्थानों पर वर्षा हो सकती है।मौसम वेधशाला के विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई रेखा रक्सौल, डाल्टनगंज, कांकेर, रामागुंडम, बीजापुर, बेंगर्ला है। प्रदेश में 12 अक्टूबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। आकाश मुख्यतः साफ रहने के आसार हैं।वहीं मौसम विज्ञानी सिराज खान की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के कारण मध्य भारत मध्य प्रदेश का दक्षिणी भाग, विदर्भ का उत्तरी भाग व छत्तीसगढ में 17 अक्टूबर को पश्चिम दिशा से बादल आने की संभावना है। इसके प्रभाव से 18 अक्टूबर को चौतरफा हल्की वर्षा होने और 19 अक्टूबर को पूर्व की दिशा में चले जाने की संभावना है। अत: 16 अक्टूबर से रात के तापमान में वृद्धि होने और 19 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान में अचानक उल्लेखनीय गिरावट दर्ज होने की संभावना है। 18 अक्टूबर को पूर्वी मध्य प्रदेश के दक्षिणी भाग व पहाड़ी स्थानों जैसे पेंड्रारोड, अंबिकापुर में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
बिलासपुर में मौसम शुष्क न्यायधानी में मौसम अभी शुष्क बना हुआ है। बुधवार की सुबह हल्की ठंडी महसूस हुई। दिन चढ़ने के साथ सूर्य ने गर्मी का अहसास कराया। तापमान में अभी बहुत अधिक उतार-चढ़ाव नहीं हुआ है। यही कारण है कि दिनभर मौसम शुष्क बना रहा। पंखा, कूलर और एसी अभी बंद नहीं हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post चाक़ू से हमला कर हत्या करने वाला आरोपी पकड़ा गया
Next post रेप केस में भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन तलब
error: Content is protected !!