May 7, 2024

पुज्य सेंट्रल सिंधी पंचायत ने अमर अग्रवाल से कहा –  समाज भाजपा के साथ है

बिलासपुर. पूर्व मंत्री को बिलासपुर विधानसभा से भाजपा से पुनः उम्मीदवार बनाये जाने पर विभिन्न समाज के पदाधिकारियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों ने दी बधाई।
बुधवारी बाजार व्यापारी संघ के कार्यालय का किया शुभारंभ यहां लोगों से की भेंट मुलाकात।
सुबह से बधाई देने का लगा रहा ताता, अधिवक्ता, डॉक्टर, इंजीनियर, महिला समुह तथा युवाओं में दिखा उत्साह।
बिलासपुर –  विधानसभा चुनाव में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल को फिर से भाजपा से उम्मीदवार बनाए जाने पर आज पुज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत, महिला समूह, शहर के युवाओं, खिलाड़ियों, व्यापारी संघों, सराफा एसोसिएशन, विभिन्न संगठनों तथा समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उन्हें बधाई दी और उन्हें जीत के प्रति आश्वस्त किया कि इस बार प्रदेश में भाजपा सरकार बनेगी और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल रिकॉर्ड मतों से जीत जीतेंगे। पुज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत ने कहा है कि समाज हमेशा भाजपा के साथ है। युवा एवं महिलाओं में आज काफी उत्साह देखने को मिला। आज रेलवे क्षेत्र में बुधवारी बाजार व्यावसायिक संघ के कार्यालय का उद्घाटन पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर व्यापारी संघ के पदाधिकारी एवं सदस्यों से उन्होंने भेंट मुलाकात की। इसके पहले आज शहर के 40 से अधिक समाज के पदाधिकारी एवं विभिन्न सामाजिक संगठन जिसमें वरिष्ठ अधिवक्ता, चिकित्सक, इंजीनियर, रोटरी क्लब, लायंस क्लब के सम्मानित पदाधिकारी सदस्य व अनेक समाज के लोग एवं महिला संगठनों से जुड़ी महिलाएं एवं पदाधिकारी पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल से मुलाकात करने पहुंचे।  तथा भाजपा से फिर से पार्टी के द्वारा उन्हें भाजपा से उम्मीदवार बनाए जाने पर उन्हें  बधाई दी और खुशी व्यक्त करते हुए विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भरोसा दिलाया है कि वे सभी भाजपा के साथ हैं और उनकी जीत सुनिश्चित करने में सभी समाजों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। विभिन्न समाज के पदाधिकारियों से मुलाकात के दौरान पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा है कि यह चुनाव वे नहीं लड़ रहे पार्टी के कार्यकर्ता तथा समाज के लोग लड़ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सभी लोग आज से यह प्रण कर लेवे कि वे ही अमर अग्रवाल बनकर चुनाव लड़ रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत भाजपा के सभी मंडलों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी युवा मोर्चा, महिला मोर्चा के पदाधिकारी भी मौजूद थे। आज सुबह से ही अमर अग्रवाल को बधाई देने लोगों का ताता लगा रहा। पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल आज जिला खेल परिसर पहुंचे, यहां पर खिलाड़ियों से मिलकर उनका उत्साह बढ़ाया। आज युवा वर्ग भी पूर्व मंत्री से मुलाकात करने पहुंचे। आज बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के आमजन भी मुलाकात करने पहुंचे थे। पुज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष धनराज आहुजा, संरक्षक अर्जुन तीर्थानी, संरक्षक प्रकाश ग्वालिनी, रमेश लालवानी समेत अनेक पदाधिकारी एवं सदस्यों ने आज पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल को आश्वस्त किया है कि समाज का पूरा सहयोग रहेगा सिंधी समाज हमेशा भाजपा के साथ है और आगे भी रहेगा। सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल सोनी संघ के पदाधिकारियों के साथ पूर्व मंत्री से मुलाकात की। बुधवारी बाजार व्यापारी संघ के अध्यक्ष चंदर छाबड़ा व पदाधिकारियों ने पूर्व मंत्री का स्वागत किया।  शहर के वरिष्ठ चिकित्सक, वरिष्ठ नागरिक, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं विभिन्न संगठन के पदाधिकारी भी पूर्व मंत्री से मुलाकात करने पहुंचे। नेता प्रतिपक्ष अशोक विधानी के साथ रेल्वे क्षेत्र एवं हेमू नगर के नागरिक एवं रेल्वे कर्मचारी संघ के हेमू नगर सिंधी पंचायत के अध्यक्ष ओम जीवनानी, उपाध्यक्ष मोहन मोटवानी, संरक्षक अशोक विधानी के अलावा सिंधी समाज के अर्जुन तीर्थानी व अनेक सदस्यों ने भी मुलाकात की। इस मौके पर  भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, गुलशन ऋ़षि, अजीत सिंह भोगल, लक्ष्मीनारायण कश्यप, अमित चतुर्वेदी, राजेश भंडारी, प्रवीण दुबे, वैभव गुप्ता, अरूण लास्कर, पंकज जायसवाल, चंदना गोस्वामी,  प्रतिभा मिश्रा, मिनाक्षी यादव, मनीष अग्रवाल, किशोर राय, महेश चन्द्रिकापुरे, जुगलकिशोर अग्रवाल, नारायण गोस्वामी, अमित तिवारी, निखिल केशरवानी, रोशन सिंह,  मोनू रजक, साहिल कश्यप, अभिषेक राज, अशोक मिथुन,  शोभा कश्यप, दीपशिखा यादव, रीना गोस्वामी,  राजेश मिश्रा,  बंधु मौर्य,  मनीष शुक्ला, अरविंद बोलर,  श्रीकांत सहार,े  कमल कौशिक,  आशीष तिवारी,  अमित सिंह,  गप्पू बोले,  मुकुंद बोले,  अमन सिंह, आशीष मिश्रा, संतोषी देवागंन,  सोनम साहू,  स्वाति गुप्ता, प्रवीण सेन,  अशोक विधानी, उदय मजूमदार,  निम्मा जीवनानी, वल्लभ राव, शेखर पाल, दीपक सिंह, नितिन छाबड़ा, मोनू बाजपेयी, अमर निर्णेजक, देवाशिश दत्ता, राहुल श्रीमती जयश्री चौकसे,  रजनी यादव, श्रीमती लोकेश्वरी राठौर, योगिता सिंह,  रमेश ललवानी,  विजय ताम्रकार, चंद्रप्रकाश मिश्रा, प्रवीण तिवारी, डी.के. साहू,  ऋषभ चतुर्वेदी,  केतन सिंह,  विवेक ताम्रकार, महर्षि बाजपेयी सहित सैंकड़ों की तादात में विभिन्न संगठन एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post जिला साहू समाज ने दोनों राष्ट्रीय पार्टियों में मांगे एमएलए टिकट
Next post एसबीआई लाइफ की ‘थैंक्स ए डॉट’ पहल ने कैंसर का शीघ्र पता लगाने के लिए लॉन्च किया एक और नवोन्मेषी जीवनरक्षक उपकरण
error: Content is protected !!