दिल्ली. सरकार ने महिलाओं के लिए रात्रि पाली में काम करने की नीति को मंजूरी दी है, जिससे कार्यबल में उनकी भागीदारी बढ़ेगी और वे आर्थिक रूप से सशक्त होंगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसे एक ऐतिहासिक निर्णय बताया है, जिसके तहत महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े सुरक्षा मानदंड लागू किए जाएंगे। अब दिल्ली भी हरियाणा और तमिलनाडु जैसे राज्यों की सूची में शामिल हो गया है जहाँ महिला रात्रि पाली में काम कर सकती हैं। दिल्ली सरकार द्वारा नाइटलाइफ़ को पुनर्जीवित करने के प्रयासों के तहत, अब दिल्ली में महिलाएं दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में रात्रि पाली (24×7) में काम कर सकेंगी। इस ऐतिहासिक निर्णय की घोषणा करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस कदम से कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी और साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में व्यापार करने में आसानी को भी बढ़ावा मिलेगा।