पर्यावरण एवं जंगल प्रेमी अधिवक्ता विनय दुबे एवं विल्सन साइमन पशुओं की कर रहे है सेवा
बिलासपुर.कोरोना काल में दो दोस्त अधिवक्ता विनय दुबे और विल्सन साइमन ने सभी के लिए मिसाल पेश की है।अपनी कमाई से लोगों के साथ ही मवेशियों की भी सेवा कर रहे हैं।यह इन्हें दोनों समय का भोजन मुहैया कर सामाजिक सरोकार का उदाहरण पेश कर रहे है। कोरोना महामारी में सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को उठानी पड़ रही है।जिनके पास रोजगार के साधन नही है,ये लोग पिछले दो माह से भोजन के लिए तरस रहे है।वही सड़क पर घूमने वाले आवारा मवेशियों पर भी कोरोना से उपजे हालात का पूरा प्रभाव पड़ रहा है।इन आवारा पशुओं को भी चारा नहीं मिल पा रहा है।ऐसे समय मे शहर के अधिवक्ता विनय दुबे,और विल्सन साइमन के द्वारा रोजाना सड़क पर घूम रहे विक्षपत और मवेशियों के लिए भोजन की व्यवस्था कर रहे हैं।श्री दुबे ने बताया कि सेवा भाव से काम के लिए उनके दोस्तों के द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है।बिना किसी को वित्तीय सहायता के लिए वे रोजाना भूख से तड़प रहे बेसहारा को खाना खिला रहे है।वही सड़को पर घूम रही गाय और अन्य पशुओं को वे हर रोज एक क्विटल हरी सब्जियां खिलाते हैं।आवारा कुत्तों को भी खाने के लिए बिस्किट देते है।उन्होंने कहा कि इस कार्य से उन्हें व उनके मित्रो को आत्मिक सुख मिलता है।कोरोना काल मे जहा हर कोई अपनी चिंता में व्यस्त है।वही ऐसे समय मे श्री दुबे व उनके मित्र परमार्थ करते हुए मिशाल पेश कर रहे हैं।