अपराध बेलगाम प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित – कांग्रेस


रायपुर.
प्रदेश में अपराध अनकंट्रोल हो गया है तथा महिलाएं असुरक्षित हो गयी है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि राज्य में महिलाओं के प्रति अपराध चितंनीय स्तर तक बढ़ गये है। भाजपा की सरकार बनने के बाद दो साल के अंदर 7146 बलात्कार की घटनाएं हुई है, इस हिसाब से रोज प्रदेश में 8 से 9 दुराचार की घटनाएं हो रही है। अर्थात राज्य में हर 3 घंटे में एक महिला दुराचार की शिकार हो रही है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि दुर्ग, बीजापुर, बालोद में अबोध बच्ची के साथ दुष्कर्म हो गया। बीजापुर में भाजपा नेता सामूहिक दुराचार का आरोपी है। कांकेर में भाजपा का नेता पर युवती के साथ दुष्कर्म के आरोप लगे, सरकार उसे बचा रही है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद सरकार महिलाओं को भयमुक्त सुरक्षित जीवन जीने का वातावरण देने में असफल साबित हुई है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि बालोद जिले के दल्लीराजहरा में एक नाबालिक लड़की से सामूहिक दुराचार के बाद पीड़िता का विडियो बनाकर प्रचारित करने का दुस्साहस आरोपियो ने किया। इसी प्रकार केशकाल में भी एक 19 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप की घटना हो गयी। इस युवती के घर में घुसकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। यह घटनाएं बताती है कि प्रदेश में महिलाएं अपने घरों अपने गांव में भी सुरक्षित नहीं है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने के बाद पूरे प्रदेश में अपराध और अपराधी बेलगाम हो चुके है। सरकार ने विधानसभा में जो आंकड़े दिया है उसके अनुसार राज्य में 2024-25 के बीच हत्या 1114, लूट 458, अपहरण 3644, चोरी 7960, डकैती 56, बलात्कार 3191 केस दर्ज, एक साल में ही इसी 1 साल में राजधानी रायपुर में हत्या 93, लूट 80, अपहरण 515, चोरी 1645, डकैती 9, बलात्कार 268 घटनाएं हुई है। अपराध के यह आंकड़े भयावह है। राजधानी रायपुर तो अपराध और चाकूबाजी का केन्द्र बन गया है। अपराधी बेलगाम है और छत्तीसगढ़ में अपराध का ग्राफ भाजपा की सरकार आने के बाद से लगातार बढ़ रहा है, जरा भी नैतिकता है तो गृह मंत्री स्वंय इस्तीफा दे या साय सरकार उन्हें तत्काल बर्खास्त करें।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!