कोनी आईटीआई हॉस्टल में भडक़ी आग
बिलासपुर। कोनी स्थित आईटीआई के हॉस्टल में छात्राएं खाना पका रही थी। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग भड़ गई। जिससे छात्राएं आग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई। आग के कारण कमरे के अंदर धुंआ भर गया। किसी तरह से छात्राओं ने गिले कपड़े से गैस सिलेंडर को ढंककर आग को काबू में किया।
कोनी थाना क्षेत्र स्थित आईटीआई हॉस्टल में छात्राएं रहती हैं। रोजाना गैस सिलेंडर से खाना पकाकर भोजन करती हैं। इकसे बाद पढ़ाई करने जाती हैं। मंगलवार की सुबह छात्राएं अपने कमरे के अंदर गैस सिलेंडर से खाना पका रही थी। इसी दौरान अचानक सिलेंडर से आग की लपटें उठने लगी। साथ ही धुंआ निकलने लगा। वहां मौजूद छात्राएं डरकर कमरे से बाहर निकल गईं। घटना के बारे में आसपास कमरे में रहने वाली सहेलियों को घटना के संबंध में जानकारी दी। भारी मशक्कत करने के बाद छात्राओं ने आग पर काबू पाया है। इस घटना की चपेट में आने से छात्राएं बाल बाल बच गईं। दूसरी ओर हॉस्टल में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। छात्राएं जान को खतरे में डालकर पढ़ाई कर रही हैं।


