भरभराकर गिरा पुराना मकान, बच्चे की मौत

बिलासपुर। पुराना व जर्जर मकान भरभराकर गिर गया। जिससे एक 10 साल का बच्चा मलबा के अंदर दब गए। जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने आनन फानन में मलबा को हटाया। तब बालक मृत हालत में मिला। सूचना पर पुलिस की टीम जांच करने मौके पर पहुंची। पीएम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है। इस मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

तखतपुर पुलिस ने बताया कि ग्राम केकती निवासी बलदाऊ कश्यप नया मकान बनाया है। बगल में पुराना मकान भी स्थित है। सोमवार को दोपहर 3 बजे उनका बेटा महेंद्र कश्यप (10) नहाने के बाद अपने पुराने घर के पास खेल रहा था। खेलते-खेलते वह पुराने मकान की जर्जर दीवार के करीब पहुंचा, तभी मिट्टी और ईंटों से बनी कमजोर दीवार अचानक उसके ऊपर गिर गई। महेंद्र मलबे के नीचे दब गया। दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे को हटाया और बालक को बाहर निकाला, तब महेंद्र की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों का कहना है कि मकान लंबे समय से जर्जर स्थिति में था। हादसे की सूचना मिलते ही तखतपुर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी विवेक पाण्डेय ने बताया कि जर्जर दीवार गिरने से बालक की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!