सोशल मीडिया पर कथित धारदार चाकू के साथ युवक की तस्वीर वायरल, आरोपी पर दर्ज हैं कई आपराधिक मामले..!
बिलासपुर: तोरवा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एक युवक का हाथ में कथित चाकू लहराते हुए फोटो तेजी से वायरल हो रहा है। खुलेआम धारदार हथियार का प्रदर्शन कर दहशत फैलाने की इस कोशिश ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
देवरीखुर्द अटल आवास का है संदेही
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वायरल फोटो में नजर आ रहा युवक देवरीखुर्द स्थित अटल आवास का निवासी बताया जा रहा है। युवक का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है और उसके खिलाफ थाने में पहले से कई मामले दर्ज हैं।
अटल आवास के खाली कमरों में अवैध गतिविधियों की आशंका..
तोरवा पुलिस से जांच और कार्रवाई की मांग.
क्षेत्रवासियों ने तोरवा पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इन खाली कमरों की तत्काल सघन जांच की जाए और उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। स्थानीय लोगों का मानना है कि पुलिस की सख्त कार्रवाई और चेकिंग अभियान से असामाजिक तत्वों का ठहराव और अवैध गतिविधियां पूरी तरह खत्म हो सकेंगी। लोगों की मांग है कि देवरीखुर्द अटल आवास क्षेत्र में 50 से अधिक कमरे खाली पड़े हुए हैं, जिनमें अवैध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों के जमावड़े की पूरी संभावना बनी रहती है।


