खेत जा रहे किसान पर चार भालुओं ने किया हमला, गंभीर रुप से घायल

 

 

भालुओं को चकमा देकर घायल किसान सुरक्षित घर पहुंचा

बिलासपुर। पैदल खेत जा रहे किसान को चार भालुओं के दल ने चारों तरफ से घेर लिया। इस बीच एक भालू ने अचानक उस पर हमला कर दिया। किसान ने हिम्मद जुटाकर अपनी जान बचाकर वापस घर पहुंचे। हमले से किसान के सिर, हाथ, पीठ में गंभीर चोट आई है। परिजन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।

मरवाही ब्लॉक के सिलपहरी गांव निवासी कमलेश तंवर (45) खेती किसानी का काम करते हैं। शुक्रवार की सुबह 5 बजे घर से खेत की ओर जा रहे थे। रास्ते में अचानक उनका सामना चार जंगली भालुओं से हो गया। वह कुछ समझ पाते, उससे पहले एक भालू ने उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके सिर, पीठ और दाएं हाथ पर गंभीर चोटें आईं। घायल कमलेश किसी तरह खुद को बचाकर गांव की ओर भागे और वहां पहुंचे।

 

ग्रामीण ने 108 को दी सूचना

गांव पहुंचने पर कमलेश की हालत देखकर स्थानीय नागरिक नरेंद्र ठाकुर ने तुरंत 108 एंबुलेंस सेवा को फोन किया। सूचना मिलते ही ईएमटी कमलेश कुमार प्रजापति और पायलट भूपत सिंह एंबुलेंस लेकर सिलपहरी के लिए रवाना हुए।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *