पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं को वजन घटाने में होती है ज्यादा मुश्किल, जानें क्या है कारण
महिलाओं में आमतौर पर पुरुषों की तुलना में अधिक वसा और कम मांसपेशियां होती हैं। साइंस के अनुसार महिला और पुरुष में जीन और बायोलॉजिकल अंतर होने के कारण महिलाओं को वजन घटाने में परेशानी होती है।
वजन घटाना आमतौर पर किसी के लिए भी बहुत आसान नहीं होता है। महीनों तक पसीना बहाने और कड़ी मेहनत के बाद शरीर में जरा सा बदलाव नजर आता है। मोटापा कम करने के लिए अच्छी लाइफस्टाइल के साथ ही हेल्दी डाइट की जरूरत भी पड़ती है। इसके साथ ही नियमित एक्सरसाइज भी उतनी ही जरूरी है।
अक्सर देखा जाता है कि महिलाओं की अपेक्षा पुरुष बहुत तेजी से अपना वजन कम कर लेते हैं। चाहे भले ही दोनों एक ही डाइट और एक्सरसाइज फॉलो करते हों। महिलाओं को कमर की चर्बी घटाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। साइंस के अनुसार, महिला और पुरुष में जीन और बायोलॉजिकल अंतर होने के कारण महिलाओं को वजन घटाने में परेशानी होती है।
मसल मास

यह बिल्कुल क्लियर है कि महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों का मसल टिश्यू अधिक पतला होता है। इसके कारण तेजी से उनकी कैलोरी बर्न होती है। इसलिए अगर महिला और पुरुष अपनी डाइट में कैलोरी की मात्रा कम करें, तो महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों की कैलोरी अधिक तेजी से घटती है।
हार्मोन
महिला और पुरुष में अलग-अलग तरह के हार्मोन होते हैं, जो वजन घटाने में मदद करते हैं। महिलाओं में और एस्ट्रोजन कम होता है। जबकि महिलाओं में एस्ट्रोजन अधिक और टेस्टोस्टेरोन कम होता है। इसके कारण महिलाओं को वजन घटाने में समय लगता है। इसके अलावा घ्रेलिन नामक हार्मोन के कारण भी महिलाओं को कैलोरी बर्न करने में परेशानी होती है।
बॉडी फैट

सामान्य तौर पर महिलाओं का बॉडी फैट पुरुषों की अपेक्षा 6% से 11% अधिक होता है। यह एक बायोलॉजिकल फैक्टर है, जो प्रेग्नेंसी के दौरान मदद करता है। किशोरावस्था से लेकर मेनोपॉज तक महिलाओं का औसत बॉडी फैट पुरुषों से अधिक होता है।
कई तरह के वर्कआउट करें

एक ही वर्कआउट रोजाना करने से वजन घटाने में समय लगता है। इसलिए अपने डेली रूटीन में अलग-अलग तरह की एक्सरसाइज शामिल करें।
हेल्दी डाइट लें
हर व्यक्ति का मेटाबोलिज्म अलग-अलग होता है। जरूरी नहीं है कि जो डाइट आपकी फ्रेंड को सूट करती हो, वह आपको भी सूट करे। इसलिए सिर्फ उसी डाइट का सेवन करें जो आपके लिए बेहतर हो।
लाइफस्टाइल बदलें

सिर्फ एक्सरसाइज और डाइट से वजन घटाने में बहुत अधिक फायदा नहीं मिलता है। इसके लिए आपको
जीन और बायोलॉजिकल अंतर होने के कारण वजन घटाने में महिलाओं को पुरुषों की अपेक्षा अधिक समय लगता है। लेकिन एक हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने से वजन घटाने में काफी आसानी होती है।