क्या Workout के एक घंटे के भीतर प्रोटीन लेना है जरूरी है, नहीं लिया तो क्या होगा?
वर्कआउट सेशन के एक घंटे के भीतर प्रोटीन लेने से आपके मसल्स को रिपेयर होने में तेजी से मदद मिलती है। हम आपको बताएंगे कि क्या वाकई एक्सरसाइज के ठीक बाद प्रोटीन लेना जरूरी है या ये सिर्फ मिथ है।
अब तक यही माना जाता रहा है कि वर्कआउट सेशन के तुरंत बाद व्यक्ति को मसल ग्रोथ और रिकवरी के लिए प्रोटीन के सेवन की जरूरत पड़ती है। लेकिन एक स्टडी इसे पूरी तरह से स्वीकार नहीं करती है। स्टडी के अनुसार, एक्सरसाइज का व्यक्ति के शरीर पर करीब 24 घंटे तक प्रभाव बना रहता है। यानी कि पूरे दिन में व्यक्ति कभी भी प्रोटीन का सेवन कर सकता है।
कई लोगों को फिटनेस और वर्कआउट दुनिया में दिलचस्पी होती है। उन सबको बढ़िया वर्कआउट के बाद प्रोटीन के सेवन के बारे में पता ही होगा। यह कहा और माना जाता है कि वर्कआउट सेशन के एक घंटे के भीतर प्रोटीन लेने से आपके मसल्स को रिपेयर होने में तेजी से मदद मिलती है। वे जल्दी रिकवर होते हैं और उनका विकास भी सही तरीके से होता है। लेकिन कई बार हम जल्दबाजी में होते हैं और अपने प्रोटीन इनटेक को भूल जाते हैं। ऐसे में हमें यह महसूस होता है कि क्या हमारी सारी मेहनत बेकार हो गई? इस आर्टिकल में, हम आपको बताएंगे कि क्या वाकई एक्सरसाइज के ठीक बाद प्रोटीन लेना जरूरी है या ये सिर्फ मिथ है।
बस कुछ खास स्थितियों में, एथलीट को सलाह दी जाती है कि वे एक घंटे के भीतर ही प्रोटीन का सेवन कर लें। लेकिन यह बाकी आम लोगों के लिए जरूरी नहीं है। बेहतर तो यह होगा कि आप पूरे दिन में अपनी रोजाना की प्रोटीन की खपत को विभाजित कर लें। साथ ही तीनों समय के मील और स्नैक्स में प्रोटीन को शामिल करें।