25 दिन में 2 करोड़ 20,68 हजार रुपए खाता में जमा हुआ, 6 आरोपी गिरफ्तार

 

साइबर वित्तीय अपराध में म्यूल बैंक खातों का किया खुलासा

बिलासपुर। कमिशन के लालच में पडक़र बैंक खातों को किराए में देने वाले छह आरोपियों को साइबर रेंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रकरण में छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक शाखा-मंगला में संचालित एक बैंक खाते में बड़ी मात्रा में संदिग्ध राशि के लेन-देन की जानकारी सामने आई है। आरोपियों के खातों में 25 दिनों के भीतर 2 करोड़ 20 लाख 68 हजार 443 रुपए संदिग्ध रुप से हस्तांतरण किया गया।

जांच में पाया गया कि अजय फार्म हाउस के नाम से संचालित बैंक खाते में 18 मई 2026 से 12 दिसंबर के मध्यमात्र 25 दिनों में 2 करोड़ 20 लाख 68 हजार 443 रुपए संदिग्ध रुप से हस्तांतरण किया गया। बैंक खाते के स्टेटमेंट, अकाउंट ओपनिंग फॉर्म, केवाइसी दस्तावेज व अन्य बैंकिंग अभिलेखों के परीक्षण से खाते के साइबर वित्तीय अपराध में उपयोग किए जाने के महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए। विवेचना को आगे बढ़ाते हुए बैंकिंग लेन-देन, तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल नंबर, विभिन्न बैंक खातों व आरोपियों के आपसी संपर्कों का विश्लेषण किया गया। एक-एक कर 6 आरोपियों की भूमिका सामने आई, जिन्हें गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

 

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

1. अजय कुमार सोनी (36) निवासी रामनगर टिकरीपारा तखतपुर, अभिलाष कुमार डेनियल उर्फ चिंट (49) निवासी पटेलपारा भथरी थाना जरहागांव मुंगेली, भास्कर कश्यप (42) निवासी दीनदयाल कॉलोनी मंगला थाना सिविल लाइन, नरेन्द्र कुर्रे (35) निवासी बस्ती बाराद्वार कमहा मोहल्ला पुराना नौधा चौक के सामने थाना बाराद्वार जिला सक्ती, आशीष तिवारी (36) निवासी पंप हाउस कॉलोनी थाना सीएसईबी चौक कोरबा, देवेश कुमार दास उर्फ रोबिन (26) निवासी गिट्टी खदान-कटोरा तालाब रोड सिविल लाइन रायपुर।

 

24 दिन में 2.20 करोड़ से ज्यादा राशि जमा हुई

आरोपी अजय कुमार सोनी द्वारा अजय फार्म हाउस के नाम से बैंक खाता खुलवाया गया। उसमें नेट बैंकिंग के लिए मोबाइल नंबर लिंक कराया गया। विवेचना में सामने आया कि अभिलाष कुमार डेनियल उर्फ चिंटू के माध्यम से आरोपी का संपर्क बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले अन्य व्यक्तियों से हुआ। आरोपी द्वारा अपना बैंक खाता व खाते से संबंधित जानकारी-सामग्री अन्य व्यक्तियों को उपलब्ध कराई गई। इसके बदले कमीशन प्राप्त किया गया। आरोपी के बैंक खाते में 18 मई 2026 से 12 जून 2026 के मध्य 2.20 करोड़ से अधिक की संदिग्ध राशि का लेन-देन पाया गया। आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन, सिम कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड सहित अन्य सामग्री जब्त की गई।

 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *