बागेश्वर धाम सुंदरकांड एवं मातृशक्ति सुंदरकांड मंडल की संयुक्त बैठक 10 को
बिलासपुर. बागेश्वर धाम सुंदरकांड मंडल, बिलासपुर एवं बागेश्वर धाम मातृशक्ति सुंदरकांड मंडल, बिलासपुर की मासिक संयुक्त बैठक आयोजित की जा रही है।10 सितंबर गुरुवार को समय: शाम 5:00 बजे से 6:00 बजे तक दोनों मंडलों के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य है। आईडी कार्ड बनाने के संबंध में आवश्यक चर्चा एवं जानकारी दी जाएगी। जो सदस्य बैठक में उपस्थित नहीं रहेंगे, उनके आईडी कार्ड बनने में आगे कठिनाई हो सकती है। इसलिए सभी की उपस्थिति आवश्यक है। बैठक में आईडी कार्ड बनाने के संबंध में चर्चा एवं आवश्यक जानकारी। इसी माह होने वाले कार्यक्रमों की चर्चा एवं रूपरेखा।मंडल के नियम क्रमांक 1 से 5 तक की जानकारी सभी सदस्यों को देना एवं समझाना।प्रतिमा श्रीवास्तव मंडल प्रभारी, डॉ. कुश श्रीवास्तव मंडल प्रभारी ने संयुक्त रूप से जारी विज्ञप्ति में कहा कि अतः दोनों मंडलों के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर मासिक बैठक को सफल बनाएं।


