Day: November 5, 2021

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने खैरागढ़ विधायक देवव्रत सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया

रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने पूर्व सांसद विधायक श्री देवव्रत सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। विस् अध्यक्ष डॉ महंत ने कहा है कि अल्प आयु में देवव्रत सिंह ने अपनी सरलता सहजता से एक अमिट छाप छोड़ी है। छत्तीसगढ़ ने ऊर्जावान और लोकप्रिय जनप्रतिनिधि खो दिया है।

खैरागढ़ विधायक देवव्रत सिंह के निधन पर कांग्रेस की श्रद्धांजलि

रायपुर. खैरागढ़ विधायक देवव्रत सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि उनके निधन से छत्तीसगढ़ ने अपने एक होनहार युवा राजनेता को खो दिया है, देवव्रत सिंह प्रदेश के युवाओं में बहुत ही लोकप्रिय थे। सारा प्रदेश उनके निधन से स्तब्ध और मर्माहत है।

भाजपाई मोदी से कहे जितना एक्साईज ड्यूटी बढ़ाया था उतना कम करें : कांग्रेस

रायपुर. केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 5 व 10 रुपये कम किये जाने को कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने अपर्याप्त बताया है। केंद्र में कोरोना काल मे डीजल-पेट्रोल पर लगने वाले एक्साइज ड्यूटी को दस गुना बढ़ाया था जो क्रमशः पेट्रोल पर 30 रू. और डीजल पर लगभग 33