May 12, 2024

मालगाड़ी से प्याज चोरी करने वाले 7 आरोपी गिरफ़्तार

बिलासपुर. अमिय नंदन सिन्हा ,महानिरीक्षक रेसुब बिलासपुर एवं  ऋषि कुमार शुक्ला वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त बिलासपुर  के कुशल निर्देशन में प्राप्त आदेश बुकशुदा रेल सम्पति की चोरी करने वाले आरोपियों के विरुद्ध धरपकड़ करने के सम्बंध में प्राप्त आदेश अनुपनलन में   दिनांक 08.09.2022 को अपराध गुप्तचर शाखा रेसुब /डिटेक्टिव विंग बिलासपुर को  सूचना प्राप्त हुआ कि दिनांक 07.09.22 को दोपहर के समय गतौरा -जयरामनगर के मध्य खड़ी मालगाड़ी से कुछ अज्ञात व्यक्तियो द्वारा कुछ प्याज बोरियों को निकालकर चोरी किया गया है। उक्त सूचना के आधार पर दिनांक 08.09.2022 को अगुशा बिलासपुर के निरीक्षक कर्मपाल सिंह गुर्जर  साथ में उप निरीक्षक एस. के मिंज, ऐके बिंद, सउनि एस.बी.द्विवेदी, सउनि एस. के. पाण्डेय, रेसुब पोस्ट बिलासपुर के निरीक्षक भास्कर सोनी साथ सउनि आर के साहू, रमेश कुमार पटेल , अजय कुमार यादव के द्वारा मामले में संलिप्त आरोपियों नाम -पता क्रमश (1) राकेश सत्रे पिता स्व. गोविंदराम रात्रे उम्र 37 वर्ष निवासी वार्ड नं. 10 किसान परसदा थाना- मस्तूरी, जिला बिलासपुर (छ.ग.) (2) राजू रात्रे पिता गंगाराम रात्रे उम्र 21 वर्ष, निवासी वार्ड नं 10 किसान परसदा थाना मस्तूरी,जिला बिलासपुर (छ.ग.) (03) धनकुंवर डहरिया उर्फ छोटू पिता संजय डहरिया उम्र 18 वर्ष निवासी वार्ड नं. 19 स्टेशनपारा कोटमीसोनार थाना- अकलतरा जिला बिलासपुर (छ.ग.) (04) सतीश कुमार केशरवानी पिता स्व. बुद्धेश्वर उम्र-19 बर्ष निवासी वार्ड नं. 10 किसान परसदा थाना मस्तूरी जिला-बिलासपुर (छ.ग.) (05) नोंदल रात्रे पिता कलीराम रात्रे उम्र 31 वर्ष निवासी वार्ड नं. 10 किसान परसदा थाना- मस्तूरी जिला बिलासपुर (छ.ग.) से चोरी किये कुल 23 नग प्याज बोरियों   जप्त कर 05 आरोपियों एवम 02 अपचारी किशोरों को पकड़ कर रेसुब पोस्ट बिलासपुर लाये, जहाँ सभी के विरुद्ध पोस्ट केस न 44/2022 धारा 3 (a)RP (UP) एक्ट दिनाक 08.09.2022 दर्ज कर विवेचना में लिया गया।मामले में अभी दो आरोपी अजय कुमार कुर्रे एवम राज कुर्रे फरार ह,जिनसे 02 नग बोरी प्याज का जप्त किया जाना बाकी है। मामले में चोरित  सम्पति की कुल कीमत 16,560 रुपये है।
कबाड़ी के दुकान में रेलवे का सामान  दो गिरफ्तार :   अमिय नंदन सिन्हा, महानिरीक्षक  रेसुब बिलासपुर एवम  ऋषि कुमार शुक्ला वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त  बिलासपुर के कुशल दिशा निर्देशन में प्राप्त आदेश  रेल सम्पति चोरी के आरोपियों एवं रिसीवरों की धरपकड़ करने के सम्बंध में प्राप्त दिशा निर्देशों की अनुपालना में दिनांक 08.09.2022 को निरीक्षक कर्मपाल सिंह गुर्जर अपराध गुप्तचर शाखा, निरीक्षक बिलासपुर भास्कर सोनी, उप निरीक्षक मनीषा कुमारी मीणा, उप निरी एसके मिज, सउनि एस बी द्विवेदी, सउनि एस के पाडेय एवं आरक्षक अजय यादव के साथ रेल सम्पति चोरी करने वालो एवम रिसीवर कबाड़ीयो के विरुद्ध चेकिंग एवं धरपकड़ के दौरान मस्तूरी कबाड़ी दुकान संचालक  कबाड़ी आशीष पाण्डेय उर्फ डब्बू पाण्डेय वल्द स्व रविशंकर पाण्डेय उम्र 37 वर्ष साकिन ग्राम पंचायत भवन मस्तूरी के पास, मस्तूरी थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर (छ.ग ) एवं उसकी गाड़ी के चालक अजय बंजारे वल्द दिनेश बंजारें उम्र 24 वर्ष साकिन गाँव किशनपुर थाना जरहाँगाँव जिला मुगेली (छ.ग ) को एक पिक अप लोड जिसमे चोरित रेल सम्पति क्रमश  मालगाड़ी बीसीएन मे लगने वाले लोहे की चादर विभिन्न साईज की 12 नग वजन लगभग 250 किलोग्राम, 03 नग स्पेशल बेयरिंग प्लेट, एक नग टाईबार, एक नग स्टेश लिमिट बोर्ड तथा 22 नग पेंड्राल क्लिप के साथ पकडे। आरोपियों को मय जप्त शुदा सम्पति के साथ रेसुब पोस्ट बिलासपुर आये! जहाँ दोनो आरोपीयो के विरुद्ध विधिवत कार्यवाही करते हुए पोस्ट केस न 45/2022 धारा 3(a) RP(UP) एक्ट दिनांक 08.09.2022 दर्ज किया गया।मामले में जप्तशुदा सम्पति की कुल कीमत 8,500 रुपये है।उक्त आरोपियों को आज  माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post वनांचल विकास खण्ड नगरी के 538 स्कूलों में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजाल गोली
Next post खालसा कॉलेज ने राज्यसभा सांसद एवं पद्मश्री विक्रमजीत सिंह साहनी का किया अभिनंदन समारोह : अतुल सचदेवा सीनियर जर्नलिस्ट दिल्ली
error: Content is protected !!