सरगांव भरोसा सम्मेलन में शामिल रहे जिले एवं शहर के कांग्रेस नेता

बिलासपुर. सरगांव में आयोजित भरोसा सम्मेलन जिसमें माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजीव किसान न्याय योजना, राजीव गोधन न्याय योजना एवं अन्य योजनाओं की राशि किसानों की खाते में जारी की, बेरोजगारी भत्ते की घोषणा के बाद 1 अप्रेल से लागू करने हेतु योजना जारी की, रीपा का उद्घाटन किया, साथ ही अनेक योजनाओं का लोकर्पण किया। उक्त कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बिलासपुर, बलौदा-बाजार, बेमेतरा एवं मुंगेली के किसान व कार्यकर्ता उपस्थित थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ वरिष्ठ मंत्रीगण, विधायक एवं निगम मंडल अध्यक्ष मंचासीन थे
उक्त कार्यक्रम में बिलासपुर जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेतागण एवं पदाधिकारी, निगम मंडल के अध्यक्ष शामिल रहे, जिसमें प्रमुख रूप से पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, विधायक रश्मि सिंह, महापौर रामशरण यादव, महामंत्री अर्जुन तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, सहकारी बैंक अध्यक्ष प्रमोद नायक, अरपा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता कांग्रेस अभय नारायण राय, सदस्य-महेश दुबे, नरेन्द्र बोलर, शहर कांग्रेस महामंत्री समीर अहमद, ब्लाक अध्यक्ष अरविंद शुक्ला, विनोद साहू, पूर्व विधायक दिलीप लहरिया, चंद्रप्रकाश बाजपेयी, सियाराम कौशिक, अपेक्स बैंक चेयरमेन बैजनाथ चंद्राकर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर अध्यक्ष विजय पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश्वर भार्गव, अंकित गौराहा, मीनू सुमंत यादव, किरण यादव सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
अभय नारायण राय
प्रवक्ता, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!