अमर अग्रवाल ने कर्मचारी संघ के कैलेंडर का किया विमोचन दी शुभकामनाएं

बिलासपुर. अमर अग्रवाल जी पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं नगर विधायक के कर कमलों से 2025 कर्मचारियों के कैलेंडर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर अमर अग्रवाल ने कर्मचारियों को बधाई संदेश दिया व नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।
कैलेंडर विमोचन के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने वर्ष 2025 को कर्मचारियों के लिए संघर्ष वर्ष घोषित करते हुवे कहा कि 2025 में हम लिपिकों के वेतन विसंगति सहित अनेक मुद्दों को पूर्ण कराने संघर्ष करेंगे, हम लड़ेंगे हम जीतेंगे नारे के साथ नाव वर्ष का आगाज किया।
सुनील यादव प्रदेश महामंत्री ने इस अवसर पर कहा कि नव वर्ष सभी कर्मचारियों के लिए शुभ होगा, हम सभी साथी संघों के साथ मिलकर कर्मचारी हितों के विषय पर अपनी आवाज बुलंद करेंगे, वेतन विसंगति,महंगाई भत्ता ,चार स्तरीय पदोन्नत वेतनमान के साथ स्थानीय मुद्दों जैसे बिलासपुर शहर को बी श्रेणी का दर्जा दिलाने आदि आदि विषयों पर हमारा संघर्ष जारी रहेगा।
आज के कर्मचारियों में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष रोहित तिवारी,प्रदेश महामंत्री सुनील कुमार यादव, हेमंत बघेल,सुनील नायडू, जिला अध्यक्ष सूर्य प्रकाश कश्यप, मनीष मिश्रा,हितेश वैष्णव,मन्नू श्रीवास्तव, सुमन्त यादव,सौरभ मजूमदार,विजय यादव,अजय निर्मलकर,अरविंद गहवई,गोविंद वैष्णव,सागर चौबे,रितेश शर्मा,प्रशांत पांडेय,हेमन्त शर्मा,मलय दुबे,अतुल शर्मा अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!