लायंस क्लब वसुंधरा ने मकर संक्रांति पर कुष्ठ रोगियों की बस्ती ब्रह्म आश्रम में किया सेवा कार्य
बिलासपुर. लायंस क्लब वसुंधरा बिलासपुर के क्लब सदस्यों द्वारा मकर संक्रांति के शुभ दान पर्व पर विभिन्न प्रकार की सेवा एवं दान किया गया जिसमें मुख्य रूप से कंबल, कपड़े ,खिचड़ी के लिए सूखा अनाज तिल के लड्डू स्टील के बड़े वाले कटोरे, वितरित किए गए यह सेवाकार्य क्लब सदस्य लायन मंजू मिश्रा सचिव अर्चना तिवारी एवं उषा मुदलियार के सहयोग से किया गया साथ में उपस्थित रहीं शोभा चाहिल, मकर संक्रांति पर दान के महापर्व पर कुष्ठ रोगियों की बस्तियों में जरूरतमंद लोगों को 20 कंबल 25 किलो चावल एवं 10 स्टील के कटोरे तिल के लड्डू और बच्चों के लिए बिस्कुट के पैकेट का वितरण किया गया
दान का यह पर्व वसुंधरा क्लब ने कुष्ठ रोगियों की बस्ती में मनाने का निर्णय लिया ताकि उन लोगों तक जरूर की सामग्री पहुंच सके जो कि समाज से निष्कासित रहते हैं वसुंधरा क्लब के द्वारा उनकी जरूरत के हिसाब से निरंतर सेवा कार्य ब्रह्म आश्रम में किया जाता है अध्यक्ष शोभा त्रिपाठी ,कोषाध्यक्ष सुधा परिहार, रश्मि लता मिश्रा, संजना मिश्रा, विनीता मिश्रा, सुजाता मिश्रा ,मंगला कदम, सलमा बेगम, चांदनी सक्सेना, रत्ना खरे, गायत्री कश्यप ,शारदा कश्यप, मंजुला शिंदे ,अनिमा मिश्रा, वायला सिंह, मंजू तिवारी, प्रिया शर्मा , हंसा सेलारका ,अंबुज पांडे ,साधना दुबे सभी ने उपस्थित होकर सेवा कार्य करने वाले सदस्यों एवं शहर वासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी.