जमानत के लिए चीफ जस्टिस की फोटो रखकर श्मशान घाट में तंत्र-मंत्र

 

ग्रामीणों ने तांत्रिक को पकडक़र पुलिस को सौंपा
बिलासपुर। जेल में बंद चाकूबाजी के आरोपी को जमानत दिलवाने के लिए श्मशान घाट में तंत्र-मंत्र किया गया। इस दौरान हाईकोर्ट के चीर्फ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और दो अन्य लोगों की फोटो के साथ जादू टोना करते एक युवक पकड़ाया है। ग्रामीणों को देखकर तीन अन्य लोग फरार हो गए हैं।

 

सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी स्थित मुक्तिधाम में शुक्रवार 7 अगस्त की रात 4 लडक़े हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और 2 अन्य लोगों की तस्वीरें रखकर पूजा-पाठ कर रहे थे। मामले की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग श्मशान घाट पहुंच गए। वहां लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया, जबकि 3 अन्य साथी मौके से भाग गए। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पकड़े गए युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। श्मशान घाट पर पुलिस को मरी मछली, नींबू, सिंदूर और पूजा में इस्तेमाल होने वाली दूसरी सामग्री भी मिली।

 

ग्राम देवरी स्थित श्मशान घाट में इससे पहले भी इस तरह का मामला सामने आ चुका है, जिससे लोगों में आक्रोश है। 7 अगस्त की रात श्मशान घाट में कुछ लोगों की संदिग्ध गतिविधियां देखकर ग्रामीणों को शक हुआ। पुलिस युवक ऋषिकेश कुमार से पूछताछ कर रही है। साथ ही मौके से मिली पूजा सामग्री और तस्वीरों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *