August 7, 2026
97 की उम्र में महिला ने किया अक्षय कुमार जैसा खतरनाक स्टंट
साल 2000 में रिलीज हुई, बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म खिलाड़ी 420 का वो स्टंट तो आपको याद ही होगा, जिसमें अक्षय बिना किसी सेफ्टी हार्नेस के हवा में उड़ते प्लेन के ऊपर खड़े हो जाते हैं और फिर एक हॉट एयर बैलून के ऊपर कूद जाते हैं. आज भी जब कोई इस खतरनाक स्टंट को देखकर करने की सोचता है तो उसके पसीने छूट जाते हैं. लेकिन ब्रिटेन में रहने वाली बेट्टी ब्रोमेज ने 97 साल की उम्र में प्लेन पर खड़े होकर ये स्टंट कर सबको चौंका दिया है.


