बुजुर्ग महिला को डर दिखाया और जेवर लूटकर भाग गया युवक

 

बिलासपुर। युवक ने रास्ता रोककर बुजुर्ग महिला को झांसा दिया और सुरक्षा का डर दिखाकर उसके गले से जेवर निकलाया। फिर आरोपी ने कागज की पोटली को थमाकर भाग गया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।
सिविल लाइन टीआई किशोर कुमार केंवट ने बताया कि सिंधी कॉलोनी निवासी विद्या मोटवानी (68) की कंवरराम मार्केट में कपड़ों की दुकान है। 3 अगस्त की शाम वे रोज की तरह सब्जी खरीदने बाजार गई थीं। नेहरू चौक के पास ऑटो में सवार दो युवकों ने उनसे बस स्टैंड का रास्ता पूछने के बहाने बातचीत शुरू की। कुछ देर बाद एक अन्य युवक भी वहां पहुंच गया और तीनों ने मिलकर महिला को बातों में उलझा लिया। आरोपियों ने महिला से कहा कि शहर में चोरी और लूट की घटनाएं बढ़ गई हैं, इसलिए खुले में सोने के जेवर पहनना सुरक्षित नहीं है। बातों-बातों में उन्होंने महिला को ऑटो में बैठा लिया और पानी भी पिलाया। इसके बाद जेवर कपड़े में बांधकर सुरक्षित रखने की सलाह दी।

महिला उनके झांसे में आ गईं और अपने हाथ का सोने का कंगन, अंगूठी उतारकर आरोपियों को दे दी। आरोपियों ने कपड़े में बांधने का नाटक किया और कुछ ही देर बाद कागज की पोटली वापस थमा दी। इसके बाद थोड़ी दूर जाकर महिला को ऑटो से उतार दिया और फरार हो गए।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *