शहर के बीचो-बीच सरकंडा में प्रार्थना सभा का आयोजन

 

झाड़-फूंक की आड़ में कन्वर्जन, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मचाया हंगामा

शहर के बीचो-बीच सरकंडा में प्रार्थना सभा का आयोजन

बिलासपुर। बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिलाओं व युवक-युवतियों को एकत्रित कर प्रार्थना करवा रहे थे। साथ ही हिंदू धर्म को छोडऩे के लिए प्रेरित कर रहे थे। इसी दौरान हिंदू संगठन के कार्यकर्ता पहुंच गए और जमकर हंगामा मचाया। सूचना पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभा को बंद कराई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को बताया कि सरकंडा क्षेत्र के पुराना सरकंडा माताचौरा के पास शुक्रवार को दोपहर एक मकान में प्रार्थना सभा आयोजित की गई थी। पास्टर द्वारा हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ भडक़ाया जा रहा था। प्रार्थना सभा में करीब 30 से 35 महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल थे। सभा के दौरान बीमारी ठीक करने और स्वास्थ्य लाभ दिलाने जैसे प्रलोभन देकर लोगों को कन्वर्जन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। इस तरह की गतिविधियों से लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं, जिससे क्षेत्र में नाराजगी का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र में शांति और आपसी सौहार्द बना रहे। इस मामले में सरकंडा पुलिस ने बताया कि बिलासपुर शहर व ग्रामीण क्षेत्र में लगातार हो रहे कनवर्जन पर निगाह रखने के लिए एसएसपी रजनेश सिह के द्वारा निर्देश दिए हैं। इस मामले की जांच की जा रही है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!