छग सद्भाव पत्रकार संघ का मस्तूरी ब्लॉक में हुआ पुर्नगठन

 

पत्रकारों ने एकजुट होकर काम करने का लिया संकल्प
भुवन भास्कर को बनाया गया ब्लॉक अध्यक्ष

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ का कारवां लगातार बढ़ते ही जा रहा है। महज तीन साल में संगठन तेजी से विस्तार हुआ है। बीते 30 जुलाई को पचपेड़ी में मस्तूरी ब्लॉक का पुर्नगठन किया गया है। यहां अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी भुवन भास्कर को दी गई। संगठन के कार्यों से प्रभावित होकर एक दर्जन से ज्यादा पत्रकारों ने सदस्यता लेकर एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया है।
पचपेड़ी के रेस्ट में प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश चंद्र अग्रवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सलाहकार देवदत्त तिवारी, प्रदेश संगठन सचिव विनोद बघेल और जिला अध्यक्ष अनिश गंधर्व के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई थी। प्रदेश अध्यक्ष ने नए सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अगर पत्रकार एकजुट होकर काम करते हैं तो शासन-प्रशासन में खासा दबाव बनता है। वहीं एक दूसरे के सहयोग से जनहित के खबरों को भी बल मिलता है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी ने कहा कि पत्रकार चाहे किसी भी संगठन से जुड़ा हो, सबको साथ लेकर चलना चाहिए। किसी के प्रति दुर्भावना नहीं रखनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि तीन साल में ही संगठन का तेजी से विस्तार हो रहा है, इसके लिए मैं सभी साथियों को बधाई देता है। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूल-माला पहनाकर स्वागत किया है। इस दौरान मस्तूरी ब्लॉक के अध्यक्ष भुवन भास्कर, सचिव विश्व प्रकाश कुर्रे, संगठन सचिव जय मधुकर, संत कुमार धैर्य, सत्य प्रकाश धैर्य, ईश्वर महिलांगे, प्रेम सिंह, हरिलाल यादव धनंजय खुंटे, उपाध्यक्ष अरूण कुमार, चंद्रप्रकाश निर्णेजक, सूरज खाण्डे सहित अन्य विभिन्न संगठन के वरिष्ठ एवं युवा पत्रकार उपस्थित थे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *