August 1, 2026
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील
नई दिल्ली. जंतर-मंतर पर हुए विरोध-प्रदर्शन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो संदेश जारी किया। पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर जारी नए वीडियो संदेश में कहा कि जंतर-मंतर पर मुझे तो गालियां दी गईं, मेरी स्वर्गीय माता को भी गालियां दी गईं। गालियों से कभी कोई समाधान नहीं निकलता, आइए गुमराह लोगों को सही रास्ता दिखाएं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मैं उन्हें माफ करना चाहता हूं, समाज भी इस बात को स्वीकार करे, लेकिन यह एक ‘कल्चरल शॉक’ है कि हमारी बेटियां इस तरह की भाषा कैसे बोल सकती हैं। मैं समाज के आक्रोश को भलीभांति समझ सकता हूं, लेकिन यह समय हमारे बच्चों को अपनाकर उन्हें सही राह दिखाने का है। ये गुमराह बच्चे हैं; इन्हें सजा देने या अदालतों के चक्कर कटवाने से समस्या हल नहीं होगी।”


