कर्ज से परेशान होकर डॉ.सीवी रमन का छात्र हुआ था गायब

 

 

बिलासपुर। डॉ. सीवी रमन विश्वविद्यालय हॉस्टल से छात्र दो माह पहले अचानक गायब हो गया। परिजन व पुलिस लगातार खोजबीन कर रहे थे। इस बीच उसका कोई सुराग नहीं मिला। करीब दो माह बाद पुलिस छात्र को सुरक्षित बरामद किया है।

रोहित कुमार पिता अमरेन्द्र कुमार (20) निवासी महावीर कालोनी संगम चौक गया जिला गया बिहार निवासी कोटा थाना में स्थित डॉ. सीवी रमन यूनिवर्सिटी के छात्र है। अचानक छात्र के गायब होने से हॉस्टल प्रबंधन और विश्वविद्यालय प्रबंधन पर काफी उंगलियां उठाई गई। इसके साथ-साथ लापता छात्र के परिजन कोटा पुलिस और पुलिस के आला अधिकारियों के ऊपर भी कार्रवाई न करने का गंभीर आरोप लगाए। इन सब के बाद भी कोटा पुलिस ने अपनी कार्रवाई को लेकर सक्रियता बनाए रखी और लापता छात्र के खोजबीन में लगी रही। कोटा पुलिस ने आखिरकार लापता छात्र का ठिकाना ढूंढ निकाला और उसे बरामद कर अपनी कस्टडी में लेकर वापस कोटा सकुशल लाया गया। जहां लापता छात्र को उसके परिजनों के समक्ष सुपुर्द किया गया। पूछताछ में छात्र ने बताया कि बताया कि वह ऑनलाइन गेम खेला करता है।जिसके कारण उसकी उधारी बहुत ज्यादा हो गई। उधार की रकम को वह चुका पाने में असमर्थ हो गया,और इस उधार की रकम को लेकर अपने परिजनों से नहीं बोल सकने के कारण वह गायब हो गया जिससे उसको उधार न चुकाना पड़े और ना कोई उसे परेशान कर सके।इन्हीं सब कारणों से वह गायब हो गया था।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!