सूरजपुर के विश्रामपुर थाने के सामने पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज धरने पर बैठे

 

रायपुर. सूरजपुर जिले के शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव को प्रभावित करने के लिये भाजपा सरकार ने कांग्रेस के चुनाव संचालक जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नरेन्द्र जैन के खिलाफ आर्म एक्ट का झूठा मुकदमा दर्ज किया है। इसके विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज विश्रामपुर थाने के सामने कांग्रेसजनों के साथ धरने पर बैठे है। इस मामले को लेकर कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल राज्य चुनाव आयुक्त से भी मिल कर दोषी थानेदार को निलंबित करने की मांग किया है।

कांग्रेस के महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी इस आंदोलन में शामिल होने कल सूरजपुर जा रहे है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा को इस बात का अहसास हो गया है कि वह चुनाव हार रही है तो वह सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। कांग्रेस इस कुचक्र का डटकर मुकाबला करेगी तथा हम भाजपा के अलोकतांत्रिक कदम का विरोध करते है।

सूरजपुर के विश्रामपुर थाने के सामने अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन में सांसद ज्योत्सना महंत, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत, जिला अध्यक्ष शशि सिंह सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण एवं कांग्रेस के कार्यकर्तागण धरने में बैठे हुये है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!