हाइवे में कार खड़ी कर युवती शैंपेन की बोतल के साथ की डांस, कोनी पुलिस ने की कार्रवाई 

 

बिलासपुर। रतनपुर हाईवे तुर्काडीह ओवरब्रिज के पास कार सवार युवती सनरूफ पर बैठकर डांस कर रही थी। साथ ही वह बीच सडक़ कार खड़ी कर शैंपेन की बोतल के साथ डांस कर रही थी। किसी ने इसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होते ही यातायात और कोनी पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर कार जब्त कर लिया है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था। इसमें एक युवती कार की सनरूफ में बैठकर डांस कर रही थी। इसके अलावा वह बीच सडक़ पर शैंपेन की बोतल के साथ डांस कर रही थी। इसका उसने वीडियो भी बनवाया। वीडियो मिलते ही पुलिस की टीम ने आरोपित कार ड्राईवर की तलाश शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवती के बर्थडे पर वीडियो बनाया गया है। यह पूरी घटना तुर्काडीह ब्रिज के पास की है। एएसपी रामगोपाल करियारे ने बताया कि वीडियो में मिले कार नंबर के आधार पर कार को जब्त कर लिया गया है। उनके खिलाफ कोनी पुलिस और यातायात पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है।

एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए दूसरे की जान से खिलवाड़ करने वालों पर पुलिस की ओर से लगातार सख्ती की जा रही है। एक दिन पहले ही पुलिस की ओर से बीएमडब्लू कार पर डांस का वीडियो वायरल होने पर सख्ती से कार्रवाई की गई। इसके दूसरे ही दिन फिर एक वीडियो वायरल हुआ। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्काल खोजबीन शुरू कर दी। जांच के बाद कार के ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!