दो समुदायों के बीच हुई पत्थरबाजी की वीडियो खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने दोनों पक्षों के लिखाफ नामजद अपराध दर्ज किया
बिलासपुर. सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के खपरगंज में रक्षा बंधन पर्व की रात दो समुदायों के बीच हुई झपड़ के बाद बिलासपुर पुलिस एक्सन मोड़ पर आ गई है। पुलिस की अलग-अलग टीम घटना से संबंधित फोटो, वीडियो खंगाल रही है। ताकि स्थिति बिगाडऩे वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके। इसके अलावा पुलिस बल क्षेत्र में तैनात है।
बिलासपुर पुलिस ने अपील की है कि बीते शुक्रवार को कोतवाली थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित हुई थी। उस संबंध में जो भी फोटो, वीडियो है जो अपराध विवेचना में सहायक हो, उसे एसीसीयू के आरक्षक राघवेंद्र साहू का मोबाइल नंबर 7999490701 पर व्हाट्सएप शेयर कर अपराध विवेचना में अपना सहयोग प्रदान करें। इस पूरे प्रकरण में पुलिस ने अक्षय सिंह की रिपोर्ट पर हमलावर सोहेल खान, सोनू उर्फ सोल्ड, मौला, राजा, जरहा, साहिल, अज्जू, सरबाज, जुनैद सहित 50 से 60 के खिलाफ बीएनएस की धारा 109, 2, 115, 2, 190, 191, 3, 192, 296, 351, 3 व खपरगंज निवासी शेख सुल्तान ने भी दूसरे पक्ष पर जान लेवा हमलाकर व मारपीट तोडफ़ोड़ की रिपोर्ट लिखाई है। उसकी रिपोर्ट पर हमलावर राम सिंह, अक्षय सिंह, छत्रपाल सिंह, आरू उर्फ अन्न, करण सिंह, विनय पोर्ते, संतोष पटेल, संदीप शर्मा, राजू यादव, दीपक वर्मा, बिट्ट पाटनवार, वासु नामदेव सहित 50 से 60 लोगों के खिलाफ 109, 2, 115, 2, 190, 191, 3, 192, 324, 4, 296, 351, 3 के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।


