कौन हैं प्रीति मुकुंदन जिनके वीडियो हो रहे वायरल
नई दिल्ली: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इन दिनों एक नया चेहरा सुर्खियों में है. इंटरनेट पर इस चेहरे ने अपने वीडियो से धूम मचा रखी है और हर वीडियो नया ‘ब्लास्ट’ कर रहा है. एक्ट्रेस प्रीति मुकुंदन (Preity Mukhundhan) के एक्शन से भरे वीडियो और फिल्म ‘ब्लास्ट’ के क्लिप्स सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं. खासकर तमिल फिल्म ‘ब्लास्ट’ में उनकी फायरिंग एक्शन सीक्वेंस और बहादुर किरदार ने दर्शकों का ध्यान खींचा है. कई वीडियो वायरल होकर लाखों व्यूज पा चुके हैं. एक वीडियो में प्रीति एक टॉक्सिक मैनेजर के खिलाफ लड़ती नजर आ रही हैं.
प्रीति मुकुंदन: इंजीनियरिंग से सिनेमा तक का सफर
प्रीति मुकुंदन का जन्म 30 जुलाई 2001 को तिरुचिरापल्ली (त्रिची), तमिलनाडु में हुआ था. उनके पिता गोपाल मुकुंदन डॉक्टर हैं, उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) त्रिची से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (बीटेक) की पढ़ाई पूरी की. इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मॉडलिंग, डांसिंग और एक्टिंग में दिलचस्पी दिखाई.
प्रीति मुकुंदन ने 2024 में तेलुगु फिल्म ‘ओम भीम बुश’ से सिनेमा की दुनिया में कदम रखा. उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ की गई थी. इसके बाद ‘स्टार’, ‘कन्नप्पा’, ‘सर्वम माया’ जैसी फिल्मों में काम किया. ‘सर्वम माया’ में निविन पॉली के साथ उनकी भूमिका को खूब पसंद किया गया.


