ढाई साल में शहर विधायक ने विधानसभा में एक भी प्रश्न नहीं पूछे

 

बिलासपुर के विकास को लेकर आंदोलन करेगी कांग्रेस

बिलासपुर। शहर के पूर्व विधायक शैलेष पांडे ने आरोप लगाया है कि बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं पर विधायक के निष्क्रिय रहने ,ढाई साल में एक बार भी विधानसभा में बिलासपुर के हित और विकास के लिए सवाल नहीं किए हैं। उन्होंने कहा कि ढाई साल होने के बाद अब कांग्रेस बिलासपुर की जनता और बिलासपुर के विकास को लेकर आंदोलन का शंखनाद करेगी। जिसका खाका तैयार कर लिया गया है।
बिलासपुर प्रेस क्लब में आज पूर्व विधायक शैलेश पांडे, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा, पूर्व अध्यक्ष विजय केशरवानी और नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप उपस्थित हुए। कांग्रेस नेता पांडे ने कहा कि आज मैं बिलासपुर की उस आवाज को उठाने आया हूं, जिसे हमारे वर्तमान विधायक और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने विधानसभा में पूरी तरह खामोश कर दिया है। छत्तीसगढ़ विधानसभा के इस कार्यकाल में अब तक आठ बैठकें हो चुकी हैं। सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, लगभग हर विधायक अपने क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों और जनता की मांगों को लेकर सदन में सरकार से सवाल पूछ रहा है। आज मैं विधायक अमर अग्रवाल से सीधा सवाल पूछता हूं- क्या कारण है कि आप सरकार से सवाल पूछने से डर रहे हैं? क्या मंत्री बनने की उम्मीद में आपने बिलासपुर की जनता के सवालों पर चुप्पी साध ली है?

अव्यवस्थाओं का आलम
आज बिलासपुर जलभराव से परेशान है, अपराध बढ़ रहे हैं, ट्रैफिक व्यवस्था बदहाल है, सडक़ें में हैं, युवाओं के सामने रोजगार का संकट है। स्वामी आत्मानंद स्कूल बंद हो रही है, कोनी का सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल ठेके पर दिए जा रहे हैं, अपोलो में गरीबों का इलाज नहीं हो रहा है, स्वास्थय विभाग लचर है, शहर में पानी की सप्लाई भी अपूर्ण है। हवाई सेवा वर्षों पुरानी मांग रही है, जो कभी भी उन्होंने नहीं उठाई, इतने सारे मुद्दे होने के बावजूद विधानसभा में बिलासपुर की आवाज आखिर क्यों नहीं उठ रही।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *