उत्तरकाशी में 4.2 तीव्रता के भूकंप के झटके

 

 

देहरादून.  उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में सोमवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई। अचानक आए झटकों से लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग डरकर अपने घरों से बाहर निकल आए। अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल जिले में कहीं से भी जनहानि या बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।

उत्तरकाशी जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक, भूकंप तड़के 1 बजकर 21 मिनट 34 सेकंड पर आया। भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 10 किलोमीटर की गहराई में बड़कोट तहसील के राजगढ़ी क्षेत्र के आसपास बताया गया है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *