देवर अपनी भाभी को भगाया, विवाद बढ़ा को दो साल की बच्ची को जिंदा जलाया, पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया
बिलासपुर। युवक अपनी भाभी को भगाया ले गया। घर लौटने के बाद परिवार के बीच विवाद हो गया। जिससे गुस्से में आकर युवक ने दो साल की भतीजी जिंदा जला दिया। जिससे वह गंभीर रुप से झुलस गई। इलाज के दौरान अस्पताल में बच्ची की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने हत्या के तहत अपराध दर्ज करते हुए आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
कोनी पुलिस ने बताया कि ग्राम घुटकू निवासी आरोपी नितिन कुमार लोनिया का अपनी भाभी अंकिता से अफेयर था। अंकिता अपने पति और दो साल की बेटी परमेश्वरी के साथ रहती थी। बीते 26 अगस्त को अंकिता अपनी बेटी को लेकर नितिन के साथ घर से चली गई। काफी तलाश के बाद भी तीनों का पता नहीं चला तो बच्ची के नाना ने कोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस को तीनों की जानकारी मिली। बीते मंगलवार 8 सितंबर को नितिन का अपने बड़े भाई सुधीर से विवाद होने की जानकारी मिली थी। कुछ देर बाद नितिन का किसी बात को लेकर अपनी भाभी से भी विवाद हो गया। मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद शांत कराया। इसी दौरान नितिन ने अपनी दो साल की भतीजी को जिंदा जला दिया है। उसने बच्ची को जलते हुए लकड़ी के चूल्हे में बैठा दिया था। इससे बच्ची बुरी तरह झुलस गई। हालत गंभीर होने पर पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया
बच्ची और उसकी मां के घर से चले जाने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू की। बच्ची की मौत के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की नए सिरे से जांच शुरू की। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी नितिन को गिरफ्तार कर लिया है।


