ठेका श्रमिक को धारदार हथियार से मारपीट करने वाले एक आरोपी तथा दो अपचारी बालक गिरफ्तार

बिलासपुर. मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी अखिलेश यादव ने थाना सीपत में रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी एनटीपीसी सीपत में आनंद कुमार सिंघानिया सिविल कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर कार्यरत है। प्रार्थी के कंपनी का लेबर ग्राम जांजी के लेबर कालोनी में रहते है। दिनांक 11.09.2026 को प्रार्थी के कम्पनी के लेबर असहद अली काम से छुटने के बाद सब्जी लेकर वापस लेबर कालोनी ग्राम जांजी पैदल जा रहे थे तभी नहर रोड में खडे चार अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसका रास्ता रोककर शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगे पैसा नही देने पर धारदार हथियार से उसपर वार कर उसे घायल कर दिये थे कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान मुखबिर सूचना से अज्ञात आरोपी की पतासाजी किया गया, पता साजी दौरान ग्राम जांजी निवासी समीर सारथी को हिरासत में लेकर कडाई से पूछताछ करने पर बताये कि अपने अन्य तीन अपचारी बालको के साथ मिलकर असहद अली के साथ मारपीट करना स्वीकार किये, एक अपचारी बालक से धारदार हथियार को जप्त किया गया, आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *