मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला… कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी

 

 

बिलासपुर.  जिले की पुलिस व्यवस्था में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने दो निरीक्षकों के पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। 15 सितंबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार मस्तूरी थाना प्रभारी निरीक्षक सलीम खाखा को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, उनकी जगह निरीक्षक कपिल देव चंद्रा को मस्तूरी थाने का प्रभारी बनाया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि प्रशासनिक कारणों से दोनों निरीक्षकों को उनके नाम के सम्मुख दर्शाए गए स्थान पर आगामी आदेश तक तत्काल प्रभाव से पदस्थ किया जाता है। आदेश के मुताबिक निरीक्षक सलीम खाखा वर्तमान में थाना मस्तूरी में पदस्थ थे। अब उन्हें कानून व्यवस्था एवं एसटीएफ से संबंधित चकरभाठा अनुभाग में नई जिम्मेदारी दी गई है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *