October 9, 2026
नाना पाटेकर की मौत के बाद गोवा पुलिस ने दर्ज किया मामला
गोवा. पणजी में पुलिस ने अभिनेता नाना पाटेकर की मौत के मामले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत अप्राकृतिक मौत) का मामला दर्ज किया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अभिनेता को डोना पाउला स्थित ओशन पार्क के उनके आवास से बांबोलिम के मणिपाल अस्पताल लाया गया था। अस्पताल के कैजुअल्टी वार्ड में पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित किया गया। मामले की आगे की जांच PSI नितिन नाइक की देखरेख में की जा रही है।
मौत की परिस्थितियों की जांच कर रही पुलिस
दी गई जानकारी के अनुसार, पुलिस मौत की परिस्थितियों और उसके कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती चिकित्सकीय जानकारी में मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई गई है। हालांकि, मौत की परिस्थितियों को स्पष्ट करने के लिए पुलिस निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत जांच कर रही है।


