बाल विवाह मुक्त बिलासपुर की दिशा में पहल, 27 नवंबर को होंगी विशेष ग्राम सभाएं

बाल विवाह रोकथाम के लिए दिलाई जाएगी शपथ, कलेक्टर ने दिए निर्देश

ग्राम पंचायत सचिव बनाए गए बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी

बिलासपुर. बाल विवाह की रोकथाम और जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिले में 27 नवंबर को विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने सभी जनपद पंचायतों के सीईओ को विशेष ग्राम सभाओं के आयोजन, सार्वजनिक स्थलों पर बाल विवाह रोकथाम की शपथ एवं जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।
बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत 21 दिसंबर तक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत ग्राम सभाओं में बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत का प्रस्ताव पारित किया जाएगा। जिले के सभी ग्राम पंचायत सचिवों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी घोषित किया गया है। विवाह के सीजन को देखते हुए कलेक्टर ने पंचायत सचिवों को विशेष सतर्कता बरतने तथा बाल विवाह की रोकथाम के लिए सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *