कलेक्टर एवं सीईओ ने प्रसिद्ध पुरातात्विक स्थल डीपाडीह का किया भ्रमण

बलरामपुर/धीरेन्द्र कुमार द्विवेदी. कलेक्टर  श्याम धावड़े तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी  हरीश एस. ने प्रसिद्ध पुरातात्विक स्थल डीपाडीह का भ्रमण किया। परिसर के भ्रमण के दौरान उन्होंने  उत्खनन में प्राप्त विभिन्न सामग्रियों का अवलोकन किया। डीपाडीह में उत्खनन के दौरान भगवान शिव की मूर्तियों के साथ ही पुरातात्विक अवशेष प्राप्त हुए है। कलेक्टर ने परिसर में कार्यरत कर्मचारी से बात करते हुए इसके रख-रखाव तथा संरक्षण की जानकारी ली। उसने कलेक्टर को डीपाडीह से जुड़े स्थानीय किवदन्तियो तथा लोक कथाओं बारे में भी बताया। कलेक्टर एवं सी.ई.ओ ने परिसर में स्थित मुख्य शिव मंदिर का भी अवलोकन किया इस दौरान उन्होंने परिसर के निकट स्थित ध्वस्त मंदिर तथा रानी तालाब भी देखा तथा उससे जुड़े रोचक तथ्यों के बारे में भी जानकारी ली।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!