एडीप एवं वयोश्री योजनान्तर्गत 171 सहायक उपकरणों का वितरण किया गया
बिलासपुर. भारत शासन के एडीप एवं वयोश्री योजनान्तर्गत आज 5वे दिन शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बधितार्थ विद्यालय तिफरा में एडीप योजनान्तर्गत दिव्यांगो को 37 नग मोटराइज्ड ट्राई सायकल,1 नग ट्राइ साइकिल,35 नग कैलिपर,5 नग व्हीलचेयर,11 नग एल बोकरच,4 नग श्रवण यंत्र,10 नग बैशाखी तथा वयोश्री योजनान्तर्गत वरिष्ठ नागरिकों को 38 नग स्टिक,8 नग नकली दाँत,22 नग चश्मा,5 नग व्हीलचेयर कुल 171 नग सहायक उपकरणों का वितरण किया गया।सहायक उपकरण वितरण होने के बाद दिव्यांगजन एवं वरिष्ठजन काफी खुश नजर आए।
उक्त कार्यक्रम में भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम जबलपुर से डॉ नेताजी हरिचंदन पुनर्वास विशेषज्ञ, एच खलखो सयुक्त संचालक समाज कल्याण, श्रीमती बबीता कमलेश सहायक संचालक,प्रशांत मोकासे वरिष्ठ प्रूफ रीडर, पुष्पा साहू,सी एक्का, गायत्री शुक्ला, रेखा तिवारी, संजय खुराना, डी के कौशिक, रमेश तिवारी आदि उपस्थित थे।