आज ही के दिन बहादुर शाह द्वितीय ने अंग्रेजों के सामने किया था आत्मसमर्पण, जानिए आज के दिन का इतिहास

नई दिल्ली.  इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता. इतिहास सिर्फ अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं. इसी कड़ी में जानेंगे आज 21 सितंबर को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना प्रभाव छोड़ा. जानेंगे, आज के दिन जन्में खास व्यक्तियों के बारे में और बात करेंगे उनकी जो दुनिया से इस दिन विदा होकर चले गए.

21 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

1857- बहादुर शाह द्वितीय ने अंग्रेजों के समक्ष आत्मसमर्पण किया.

1885- नीदरलैंड के लोगों ने चुनावों में मतदान के अधिकार के लिये प्रदर्शन किया.

1928- ‘माय विकली रीडर’ मैगज़ीन की शुरुआत हुई.

1942- नाज़ियों ने यूक्रेन, डुनेवट्सी में 2588 यहूदियों की हत्या की.

1942- बोइंग बी-29 सुपरफोट्रेस ने अपनी पहली उड़ान भरी.

1949- चीन में कम्युनिस्ट नेताओं ने ‘पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना’ पार्टी की घोषणा की जो चीन की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है.

1964- माल्टा ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की.

1966- प्रसिद्ध भारतीय तैराक मिहिर सेन ने आज ही के दिन बास्फोरस की खाड़ी को पार करके एक और कीर्तिमान अपने नाम किया.

1971- ब्रिटेन की शाही वायु सेना का एक विमान कैम्ब्रिजशर शहर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिसमें एक पुरुष और दो लड़कों की मौत हो गई.

1984- ब्रुनेई संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ.

1991- अर्मेनिया को सोवियत संघ से स्वतंत्रता मिली.

2000- भारत एवं ब्रिटेन के बीच बेहतर संबंध के लिए ‘लिबरल डेमोक्रेटिक फ़्रेंड्स आफ़ इंडिया सोसायटी’ की स्थापना हुई.

2001- अफगानिस्तान में सत्तारूढ़ तालिबान शासन और और नार्दन एलाएंस में लड़ाई शुरू.

2003- संवैधानिक संशोधनों के नये मसौदे को भी पाकिस्तान के विपक्ष ने नामंजूर किया.

2004- अमेरिका ने लीबिया से आर्थिक प्रतिबंध हटाया.

2007- तंजानियाई वैज्ञानिकों ने  दुर्लभ प्रजाति की मछली की खोज करने का दावा किया.

2007- रिलायंस के कृष्णा गोदावरी बेसिन में तेल उत्पाद शुरू हुआ.

2011- ऑस्ट्रेलिया विश्वविद्यालय के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों के एक दल ने उच्च रक्तचाप के लिए जिम्मेदार 16 जीन की खोज करने में सफलता प्राप्त की.

2013- नैरोबी के वेस्टगेट शापिंग मॉल में आतंकवादी संगठन अल शबाब के हमले में 67 लोगों की मौत.

21 सितंबर को जन्मे व्यक्ति – Born on 21 September

  • आज ही के दिन ब्रिटेन के प्रख्यात लेखक व इतिहासकार हर्बर्ट जॉर्ज वेल्ज़ का जन्म 1866 में हुआ था.
  • हिन्दी में शिष्ट हास्य लिखने वाले कलाकारों में अग्रणी लेखक अन्नपूर्णानन्द का जन्म 1895 में हुआ.
  • हिन्दी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री अजरा का जन्म 1895 में हुआ.
  • भारतीय स्वतन्त्रता के सेनानी थे, जो 1948 से 1954 तक सौराष्ट्र राज्य के मुख्यमन्त्री उच्छंगराय नवलशंकर ढेबर का जन्म 1905 में हुआ.
  • प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका नूरजहां का जन्म 1926 में हुआ जिन्होंने भारतीय और पाकिस्तानी सिनेमा में कार्य किया.
  • वेस्टइंडीज के दिग्गज तेज गेंदबाज कर्टली एम्ब्रोस का जन्म 1963 में हुआ. इन्होंने अपने करियर में 98 टेस्ट में 405 और 176 वनडे मैचों में 225 विकेट लिए.
  • भारतीय फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर का जन्म 1980 में हुआ.

21 सितंबर को हुए निधन

  • आमेर का वीर और बहुत ही कूटनीतिज्ञ राजा सवाई जयसिंह का निधन 1743 में हुआ.
  • महिला अधिकारों की समर्थक, लेखक, वक्ता एवम भारत प्रेमी महिला एनी बेसेंट की मृत्यु 1933 में हुई.
  • भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता तथा सांसद अमरनाथ विद्यालंकार का निधन 1985 में हुआ.



Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *