अरपा नदी के दोनों छोर पर एनीकट निर्माण कार्य ने पकड़ा जोर


बिलासपुर. अरपा नदी को संवारने पचरीघाट में एनीकट निर्माण का कार्य चल रहा है। जेसीबी वाहन से नदी तट की खोदाई और समतल करने का कार्य प्रारंभ हो चुका है।  हाल ही में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा अरपा नदी को संवारने की दिशा में महादेव घाट सरकंडा और पचरीघाट जूना बिलासपुर में एनीकट निर्माण के लिए मंजूरी दी है। शनिचरी रपटा और इंदिरा सेतु पुल के पास एनीकट निर्माण का कार्य शुरू हो चुका है।


मालूम हो कि अरपा नहीं में बारह महिने पानी बहता रहे और प्रदूषण रोकने के लिए लंबे समय से अरपा प्रोजेक्ट पर जोर दिया जा रहा था। भाजपा शासन काल के 15 वर्षों में यह योजना केवल कागजों में थी। वक्त है बदलाव का नारा लेकर कांग्रेस पार्टी सत्ता में काबिज होते ही अरपा नदी को संरक्षित करने की दिशा में आगे बढ़ती दिख रही है। कांग्रेस सरकार ने अपने योजना के अनुसार नदी के दोनों तटों पर सड़कों का निर्माण कराकर शहर से बहने वाले नाले-नालियों के पानी को एक किनारे निकालकर गंदगी से मुफ्त करने की दिशा में काम कर रही है।  लगातार रेत उत्खनन और अतिक्रमण के चलते अरपा नदी का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है जिसे संवारने राज्य की भूपेश सरकार द्वारा दो एनीकट निर्माण स्वीकृति दी गई जिस पर काम होता देख स्थानीय निवासियों के चहरे में खुशी की लहर दौड़ गई है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!